पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत

विजय सिन्हा,
देवघरः उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा सुबह सदर अस्पताल, देवघर में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर वहाँ उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज बूथ डे के अवसर पर कम से कम 80 प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए आवश्यक है कि अपने नजदीकी बूथ पर जाकर 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायें एवं शेष बचे अन्य बच्चों को स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा अगले दो दिनों तक डोर-टू-डोर जाकर पल्स पोलियो की दवा पिलायी जायेगीय ताकि अभियान की शत् प्रतिशत सफलता सुनिश्चित की जा सके।

वहीं उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने हेतु हम सभी का सहयोग आपेक्षित है। ऐसे में आवश्यक है कि समाज के सभी वर्ग के लोग आगे आकर पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें एवं अपने आस-पास के लोगों को भी ऐसा करने हेतु प्रेरित करें। इसके अलावे उन्होंने पल्स पोलियो अभियान के सम्पादन में सहयोग करने वाले चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी व सेविका-सहायिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दिनों जिस प्रकार पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन में इन्होंने पूरे कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य किया है, वह वाकई काबिले तारीफ है।

इसके अलावे उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने अभियान के दौरान निर्धारित लक्ष्य की शतप्रतिशत पूर्ति के अलावा पांच साल के नीचे के सभी बच्चे को दवा पिलाए जाने के कार्य पर संबंधित अधिकारियों को विशेष नजर बनाए जाने व प्रति दिन का प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सिविल सर्जन सहित संबंधित विभाग के विभिन्न अधिकारीगण और स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment