अंकुरित अनाज में पाए जाते है भरपूर मात्रा में पोषक तत्व

अंकुरित अनाज में पाए जाते है भरपूर मात्रा में पोषक तत्व

News Agency : अंकुरित अनाज हमारे सेहत के लिए अत्यधिक लाभदायक माना जाता है| अंकुरित अनाज में पोषक तत्वों की अत्यधिक मौजूदगी है इसलिए हमे इसका सेवन नाश्ते के समय नित्य करना चाहिए|

मजबूत पाचन तंत्र के लिए – अंकुरित अनाज के सेवन से आपकी पाचन क्रिया सम्बन्धी समस्याएं दूर हो जाएंगी| अंकुरित अनाज में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आपके पाचन तंत्र को बहुत मजबूत बनता है|

पोषक तत्वों से भरपूर-अंकुरित अनाज में भरपूर मात्रा में पोषक तत्त्व पाए जाते है| इसमें विटामिन बी, सी, इ, आयरन, कैल्सियम,फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, ज़िंक जैसे पोषक तत्त्व प्रचूर मात्रा में पाए जाते है| एंटीऑक्सीडेंट से इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है| कैल्सियम से हड्डिया मजबूत होती है| वहीं , आयरन से रक्त की कमी दूर होती है|

वजन घटाए – अंकुरित अनाज में बहुत कम मात्रा में कैलोरीज होती है जो मोटे लोगो के लिए लाभकारी है | जो लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर चिंतित होते है उनके लिए अंकुरित अनाज एक अच्छा ऑप्शन है|

Related posts

Leave a Comment