दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जदयू का सदस्यता ग्रहण किया…

गोमो। श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने तोपचांची प्रखंड अंतर्गत पाथलचपडा़ निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सुमन देवी और राज कुमार मुर्मू को जदयू की सदस्यता दे कर पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने पार्टी में शामिल होने पर दोनों को बधाई देते हुए कहा कि आज पुरे झारखंड में जदयू पार्टी मजबूत हो रही है। पार्टी में सामाजिक कार्यकर्ता, महिला और युवा बड़ी संख्या में प्रतिदिन जुड़ रहे हैं। आने वाले 2024 लोकसभा और विधानसभा चुनाव में इसका प्रभाव देखने को मिला। आने वाले समय में जदयू गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में महिलाओं और युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए संघर्ष करने का काम करेगी। इस अवसर पर जदयू प्रदेश सचिव (महिला प्रकोष्ठ) बिन्दु देवी,जदयू जिला महासचिव इंदल सिंह, जदयू बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चन्द्र गोप, सुरज कुमार, सुभाष सिंह, प्रिंस कुमार,आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment