गोमो। गोमो तथा आसपास के गांव में ईद उल अजहा ( बकरीद ) की नमाज शांति एवं सौहाद्र वातावरण में अदा की गई। नमाज पुराना बाजार, लोको बाजार, लालूडीह, सुकूडीह, तेहरा टांड़, चितरो, हरिहरपुर, तोपचांची आदि इलाकों के मस्जिदों एवं ईदगाहों में अदा की गई। इस दौरान लोको बाजार जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद मकसूद कासमी ने बताया कि ईद उल अजहा का दिन काफी मुबारक दिन है। अल्लाह तबारक व ताला ने हजरत इब्राहिम अo सo की सुन्नत को पूरे उम्मते मोहम्मदिया के उपर नाफिस फरमा दिया। उन्होंने जो कुरबानी पेश की वह अल्लाह को बेहद पसंद आया। लोको बाजार में सुबह 7 बजे वक्त पर नमाज अदा की गई। देश में अमन व शांति के लिए दुआ मांगी गई। और सभी लोगों ने आपसी गीले शिकवे दूर कर आपस में गले मिले। लोग खुशी खुशी अपने घर को जा कर कुरबानी करेंगे। और खुशियां मनाएंगे।
Related posts
-
भारत दुनिया में सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था के रूप में उभर रहा है : सदानंद महतो।
गोमो। तोपचांची प्रखंड के दुमदुमी पंचायत में आजसू तथा भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं का बैठक संपन्न... -
जदयू टुंडी प्रखंड बुथ स्तरीय कार्यकर्ताओं ने एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी को विजय बनाने का लिया संकल्प ।
गोमो। कौलहर मोड़ में जदयू टुंडी प्रखण्ड के तीन पंचायत एवं गोपालपुर हटिया में पांच पंचायत... -
धनबाद सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिजनों के आंसु पोंछने गोमो पहुंचे भावी सांसद ढुलू महतो।
गोमो। धनबाद में दो दिन पूर्व दर्दनाक सड़क हादसा में दो सगी बहनों की मृत्यु हो...