सदर विधायक ने जुड़वा भाइयों के जन्मदिन पर विधायक कार्यालय में किया विशेष पूजा- अर्चना

आर्ष कन्या गुरुकुल की विदुषियों के मंत्रोच्चारण से जीवंत हुई गुरुकूल पद्धति, हवन के बाद लम्बी आयु की कामना की

हजारीबाग। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने अपने दो जुड़वा भाइयों प्रशांत जायसवाल और निशांत जायसवाल के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को विधायक सेवा कार्यालय सभागार में अपने परिवार जनों के साथ आर्ष कन्या गुरुकुल की विदुषियों के मंत्रोच्चारण के साथ जन्मदिन मनाया और ईश्वर से अपने दोनों भाइयों के लंबी उम्र की कामना की।

विधायक मनीष जायसवाल ने पिता ब्रजकिशोर जायसवाल, माता विद्या जायसवाल, पत्नी निशा जायसवाल के साथ अपने दोनों भाई प्रशांत जायसवाल, उनकी धर्मपत्नी ट्विकल जायसवाल, निशांत जायसवाल, उनकी धर्मपत्नी प्रियंका जायसवाल, बहन लूना जायसवाल, सुपुत्र करण जायसवाल जायसवाल, पुत्रवधू अवंतिका जायसवाल, भाई के पुत्र ऋषिक, आरव और राहुल सहित अपने मित्रों और शुभचिंतकों की उपस्थिति में विधि- विधान से पूजा- अर्चना और हवन के बाद पुष्प-वर्षा कर जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दिए एवं ईश्वर से इनके लंबी उम्र की कामना की ।इस दौरान आर्ष कन्या गुरुकुल की विदुषियों के वैदिक मंत्र उच्चारण से विधायक कार्यालय सभागार में गुरुकुल पद्धति जीवंत हुई।

मौके पर विधायक मनीष जायसवाल बताया कि गुरुकुल भारतीय संस्कार और पौराणिक पद्धति से बच्चों में जो संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान की जाती है वह अद्भुत और अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में जहां नई पीढ़ी आधुनिकता की अंधी दौड़ में शामिल हो रही है वही गुरुकुल के बच्चों संग वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जन्मदिन मनाकर समाज में आदर्श प्रस्तुत किया जा सकता है और ऐसे भारतीय परंपरा को आगे बढ़ाया जा सकता है। विधायक मनीष जायसवाल के दोनों भाई प्रशांत जायसवाल और निशांत जायसवाल ने अपने इस जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए बड़े भाई विधायक मनीष जायसवाल के प्रति आभार जताया और अध्यात्म के प्रति उनकी गहरी आस्था और जनसेवा की परंपरा को अपने स्तर से यथासंभव आगे बढ़ने का प्राण भी लिया ।

मौके पर विशेष रुप से संजय सिंह, अनूप अग्रवाल, नारायण गुप्ता, प्रीतपाल कालरा, मंटू कुमार, राकेश रंजन, शंकर चंद्र पाठक, किशोरी राणा, अजय कुमार साहू, बंटी तिवारी, बालदेव बाबू, आदित्य दांगी, अशोक अग्रवाल, अशोक जायसवाल, सचिन खंडेलवाल, डॉ. के.एम.ओझा, गोलू, अमित, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहें।

Related posts

Leave a Comment