हाईवे फूड प्लाजा नामक रेस्टुरेंट का हुआ उद्घाटन। 

हाईवे फूड प्लाजा नामक रेस्टुरेंट का हुआ उद्घाटन।

 

गोमो: तोपचांची प्रखंड अंतर्गत मदेडीह चौक स्तिथ विनोद बिहारी महतो महिला कॉलेज के पास शनिवार को हाईवे फूड प्लाजा नामक रेस्टुरेंट का उद्घाटन हुआ। इस दौरान रेस्टुरेंट के ऑनर चंद्रदेव महतो तथा संजय कुमार दास ने बताया कि आज हमारे नए रेस्टुरेंट का उद्घाटन लेदाटांड़ की मुखिया छवी महतो के द्वारा फीता काट कर किया गया है। उन्होंने कहा कि पास में महिला कॉलेज है। और यहां कोई रेस्टुरेंट भी नही है जिससे लोगों को खाने पीने में दिक्कत हो रही थी। सामने जी टी रोड़ है। राहगीरों को भी भोजन करने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि हमारे यहां नाश्ता खाना से लेकर इंडियन चाइनीज और तंदूरी आइटम भी उपलब्ध रहेगी। साथ ही पार्सल एवं होम डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध है।

स्थानीय समाज सेवी प्रभाष चंद्र मंडल ने कहा की आज इस रेस्टुरेंट के खुल जाने से हम सभी ग्रामीण काफी खुश है। अब लोगों को यहां पर सभी तरह का खाना खाने को उपलब्ध मिलेगा। पहले हमलोग तोपचांची जाकर नाश्ता करते थे। इस रेस्टुरेंट के दोनो मालिक काफी मिलनसार एवं नरम स्वभाव के व्यक्ति हैं। कॉलेज आए हुए छात्र छात्राओं को भी खाने पीने में सहूलत होगी।

मौके पर कपिल सिंह, रोहन महतो, रंजन कुमार सिंह, प्यारे लाल साव, भागीरथ साव, राजेश वर्णवाल, मोहन लाल महतो, सूर्यनारायण मांझी, आदि सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment