झामुमो ने जिलेभर में स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की 54वीं जयंती मनाई।

झामुमो ने जिलेभर में स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की 54वीं जयंती मनाई।

 

पाकुड़:झामुमो पूर्व विधायक व झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जी के जन्म जयंती के अवसर पर पाकुड़ झामुमो जिला अध्यक्ष के आवासीय कार्यालय में झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा जन्म दिवस कार्यक्रम आयोजित की गई,जहां जिला अध्यक्ष श्री श्याम यादव ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए,जिला परिषद अध्यक्ष जुली कृष्ठिमुनि हांसदा संग झामुमो के सभी कार्यकर्ताओ ने भी बारी बारी से पुष्प अर्पित किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष श्याम यादव

ने कार्यकर्ताओ को संबोधित किया,उन्होंने कहा की आज स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जी का 54वां जन्मदिवस है,खुशी के इस अवसर पर भी आज हम सभी के मन में उनके लिए व्यथा है,भले ही वो आज हमारे बीच नही है,परंतु गजब की नेतृत्व क्षमता,मानव कल्याणकारी निर्णय, एवं झारखंड आंदोलन में उनकी भूमिका को भुलाया नही जा सकता है। सपनो के अनुरूप झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने की संकल्पित सोच के लिए वे सदैव याद रखे जाएंगे।आपने अदभुत अद्वित्य क्षमता के कारण आज भी वो कार्यकर्ताओं सहित आम लोगो के दिलो में विराजित है। हालाकि उनका न होना झारखंड की राजनीति में एक बड़ी क्षति है।परंतु उनके सपने एवं दिखाए गए मार्ग पर अब झारखंड आगे बढ़ रहा है एवं मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में चौमुखी विकाश से क्षेत्र की जनता और अधिक आशान्वित है व समृद्ध झारखंड की कल्पना कर रही है। सरकार के सकारात्मक पहल की सराहना उनको सच्ची श्रद्धांजलि है।

मौके पर जिला कोषाध्यक्ष बाबूधन हेंब्रम,जिला प्रवक्ता वंशराज गोप,

केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष,दीपू मुर्मू,महमूद आलम,प्रखंड सचिव मुलेउद्दीन अंसारी,प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारूल सेख,सुसीला देवी,जोसेफिना हेंब्रम,अन्ना हेंब्रम,नगर सचिव नूर आलम,नगर उपाध्यक्ष रियाज अंसारी,राजू सिंह,मो. रियाज,असीम अकरम,यूसुफ खान,कमल राउत,दिलीप रजवार,जमीरूल सेख,पूर्व प्रखंड सचिव जहीरूद्दीन मिया,जहांगीर सेख,अली सेख,कमल राउत,आजमाईल सेख,अब्दुल सत्तार,अमीररुल इस्लाम,सलीम सेख, टुलू सेख,असीकुल सेख,सहित कई झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment