गोमो। श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। मिलन समारोह में गोमो संथालडीह निवासी रीना देवी ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने पार्टी में शामिल होने वाली रीना देवी को बधाई दी और तोपचांची प्रखंड में जदयू को महिलाओं के बीच मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने कहा कि टुंडी विधानसभा क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं जदयू पार्टी से जुड़ रहे हैं। पुरे देश में जदयू पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार ने महिलाओं को सबसे अधिक सम्मान दिया है। इस अवसर पर जदयू जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिन्दु देवी, तोपचांची प्रखंड कार्यालय प्रभारी प्रकाश नारायण मंडल, सुभाष सिंह आदि उपस्थित थे।
Related posts
-
धनबाद सड़क दुर्घटना में मृत दो सगी बहनों को गोमो के कब्रिस्तान में दफनाया गया।
गोमो। सोमवार की दोपहर धनबाद मेमको मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में मृत हुई दोनों बहनों... -
दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में शमसुद्दीन अंसारी ने जदयू की सदस्यता लेकर घर वापसी की।
गोमो। श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में 7 मई 2024 को जदयू पार्टी का... -
गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश चौधरी के नामांकन सभा में जदयू के हज़ारों कार्यकर्ता शामिल हुए।
गोमो। 6 मई 2024 को जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण...