Birsa Times

राजपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाई 6 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक गिरफ्तार।

राजपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाई 6 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक गिरफ्तार।

विकाश कुमार कान्हा चट्टी

राजपुर पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्यवाई की है। शनिवार को चतरा पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बताया गया था की हेसापारम से होते हुए बी,के उच्च विद्यालय जाने वाली सड़क से एक टीवीएस लूना गाड़ी से एक व्यक्ति जा रहा है। जिसके पास नशीला पदार्थ है, जिसके बाद राजपुर पुलिस मामले पर त्वरित कार्यवायी करते हुए राजपुर थाना प्रभारी के अगुवाई में राजपुर थाना क्षेत्र के हेसापारम मोड़ पर वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया गया। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध लूना गाड़ी से एक युवक को आते देखा गया, पुलिस बिना समय गंवाए युवक को रोककर तलाशी लेना शुरू कर दी, तलाशी के दौरान एक व्यक्ति जिसका नाम दिलीप ठाकुर पिता का नाम गांगो ठाकुर जो कान्हाचट्टी निवासी है के पास से 06 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। वही गिरफ्तार युवक के पास से एक लूना गाड़ी, एक रीयलमि मोबाइल भी बरामद किया गया है। इस छापेमारी अभियान में राजपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार, एस आई संदीप कुमार वर्मा, सहित राजपुर पुलिस के जवान शामिल है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *