संवाद सूत्र पंकज कुमार ठाकुर
चांदन(बांका)आनंदपुर थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटना और घटना में शामिल चोरों की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस प्रशासन और आम जनों की नींद हराम कर दी है।सोमवार रात्रि कुसुमजोरी पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी पैक्स प्रबंधन रंजीत कुमार साह के घर में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार रंजीत कुमार साह अपने परिवार के साथ सोमवार रात्रि खाना खाकर सो गए। परिवार के कुछ सदस्य कमरे में सोये हुए थे।जबकि कुछ लोग छत पर सोये थे।अज्ञात चोरों ने घर ने घर सेंधमारी कर घर के अंदर प्रवेश किया और घर में रक्खें गए सोने की मंगलसूत्र, अंगुठी,चेन, झुमका,नथिया व चांदी की पायल व कांसा-पीतल के बर्तन, कीमती कपड़े,30 हजार रुपए नकदी व जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए।पिडित ने आनंदपुर थाना में आवेदन देकर चोरी गई वस्तु की बरामदगी की गुहार लगाई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर घटना में शामिल चोरों का पता लगाया जा रहा है।
