Birsa Times

हाजीपुर जोन में अनुग्रह नारायण रोड का 29 वां स्थान,प्रमुख ट्रेनों के ठहराव नहीं होने से यात्री होते परेशान।

हाजीपुर जोन में अनुग्रह नारायण रोड का 29 वां स्थान,प्रमुख ट्रेनों के ठहराव नहीं होने से यात्री होते परेशान।

रिपोर्ट – प्रमोद कुमार सिंह

औरंगाबाद :- जिले का महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन अनुग्रह नारायण रोड वित्तीय वर्ष 2025- 26 में व्यवसाय के मामले में 29 वां स्थान प्राप्त किया है।जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 में यह तीसवें स्थान पर था‌। स्टेशन का व्यवसाय दिनों दिन बढ़ते ही जा रहा है लेकिन ट्रेनों के ठहराव के मामले में यह दिनों दिन पिछड़ते जा रहा है।औरंगाबाद जिले का सबसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन जिसे ए ग्रेड का दर्जा प्राप्त है जिस तेजी से स्टेशन आज विकास करते जा रहा है उस लिहाज से यहां बहुत सी गाड़ियां अभी भी नहीं रुकती है।जम्होर विकास मंच के संयोजक सुरेश विद्यार्थी जम्होरिया, अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, सचिव राणा सुनील सिंह, सक्रिय सदस्य चंदन कुमार, आशुतोष कुमार,धर्मेंद्र कुमार ने मांग किया है कि अनुग्रह नारायण रोड को ए ग्रेड का दर्जा जरूर प्राप्त हुआ लेकिन ए ग्रेड जैसा सुविधा यहां अभी उपलब्ध नहीं है।साथ ही साथ गयाजी दीनदयाल उपाध्याय रेल खंड पर जिन स्टेशनों को ए ग्रेड दर्जा प्राप्त है वहां जितनी महत्वपूर्ण गाड़ियों का ठहराव किया गया है उस लिहाज से अनुग्रह नारायण रोड पर गाड़ियों का ठहराव नहीं किया गया है। इस क्रम में मालदा टाउन गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस, गोड्डा दौराई साप्ताहिक एक्सप्रेस, हल्दिया आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस, भुवनेश्वर आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस, कोलकाता बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस, हावड़ा गांधीधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस,कोलकाता अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस, गोड्डा नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस,
संतरागाछी आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जसीडीह एक्सप्रेस, हावड़ा बाड़मेर एक्सप्रेस,कोलकाता गाजीपुर शब्दभेदी एक्सप्रेस, गोंडा नई दिल्ली सप्ताहिक एक्सप्रेस, गया चेन्नई एक्सप्रेस अजमेर सियालदह एक्सप्रेस ये सभी गाड़ियां अनुग्रह नारायण रोड पर नहीं रुकती हैं इन गाड़ियों का यहां शीघ्रताशीघ्र ठहराव किया जाए।औरंगाबाद जिले का महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन अनुग्रह नारायण रोड जहां से मात्र 25 किलोमीटर की दूरी पर विश्व प्रसिद्ध देव सूर्य मंदिर है 45 किलोमीटर की दूरी पर देवकुंड, 30 किलोमीटर की दूरी पर उमंगा धाम, 50 किलोमीटर की दूरी पर गजना धाम, 30 किलोमीटर पर सत बहिनी ,12 किलोमीटर सत्य चंडी धाम, 2 किलोमीटर की दूरी पर विष्णु धाम सहित दर्जनों पर्यटक स्थल हैं जहां से इस स्टेशन पर उतरकर दर्शन किए जा सकते हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *