Birsa Times

स्कूल का ताला तोड़कर चोरी किए गए सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

स्कूल का ताला तोड़कर चोरी किए गए सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

जिरूलिया मध्य विद्यालय के किचन से गैस सिलेंडर, बर्तन समेत 11 सामान चोरी, जमुई और देवघर के युवक पकड़े गए

देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर: सारवां थाना क्षेत्र के जिरूलिया मध्य विद्यालय में चोरी की घटना का देवघर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। स्कूल का ताला तोड़कर किचन से चोरी किए गए सामानों को पुलिस ने बरामद कर लिया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
24 मई की रात हुई थी चोरी
दिनांक 24.05.2026 की रात्रि को सारवां थाना अन्तर्गत अज्ञात चोरों द्वारा जिरूलिया मध्य विद्यालय का ताला तोड़कर किचन रूम से कई सामानों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में कांड सं0 63/2026 दिनांक 25.05.2026 धारा 303(2)/317(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
दो आरोपी गिरफ्तार, 11 सामान बरामद
अनुसंधान के क्रम में देवघर पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में 1. अनुज कुमार दुबे, पिता स्व0 अरविन्द दुबे, ग्राम डेहरीडीह, थाना सोनो, जिला जमुई (बिहार) और 2. अविनाश कुमार मिश्रा, पिता अवध किशोर मिश्रा, ग्राम जिरूलिया, थाना सारवां, जिला देवघर शामिल हैं।
इनके पास से चोरी किए गए 11 सामान बरामद किए गए:

  • गैस सिलेंडर 2. गैस चुल्हा 3. एल्युमिनियम का कढ़ाई 4. एल्युमिनियम का डेगची 5. लोहा का कढ़ाई 6. झांझरा 7. 10L प्रेशर कुकर 8. चावल छानने वाला खांचा 9. पाति (दरी) 10. प्लास्टिक का पाइप 11. स्टील का गमला
    पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *