राष्ट्रीय खेल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित 

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

 

गोमो।

राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभारंभ के अवसर पर आज दिनांक 29 अगस्त को धनबाद रेल मंडल मुख्यालय में सेल्फ़ी प्वाइंट लगाया गया। जहां मंडल रेल प्रबंधक धनबाद आशीष बंसल ने सर्व प्रथम सेल्फ़ी लेकर इसका शुभारंभ किया। इसके पश्चात सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने अपने अपने सेल्फ़ी लिए।

इस अवसर पर धनबाद मंडल क्रीड़ा संघ द्वारा रेलवे स्टेडियम धनबाद में योगासन एवं रस्साकसी का आयोजन भी किया गया।

मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment