Birsa Times

उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में जीटी रोड पर विशेष जांच अभियान संचालित किया गया

यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई, जीटी रोड पर 12 वाहन जब्त

गिरिडीह। जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने, यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने तथा परिवहन नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में जीटी रोड पर विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच की गई, जिसमें निर्धारित मानकों का उल्लंघन कर परिचालन कर रहे कुल 12 ओवरलोड भारी वाहनों को जब्त किया गया। इनमें बगोदर थाना क्षेत्र से 10 तथा निमियाघाट थाना क्षेत्र से 2 वाहन शामिल हैं। संबंधित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि ओवरलोड वाहनों का परिचालन सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को बढ़ाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग द्वारा नियमित रूप से निगरानी एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है। परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों एवं मालिकों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने सभी वाहन मालिकों एवं परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित भार सीमा एवं परिवहन नियमों का पालन करें, ताकि सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था को बनाए रखा जा सके।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *