फुलचंद दास दोबारा बने तोपचांची प्रखंड दo के प्रखंड अध्यक्ष।

गोमो। यूथ फोर्स तोपचांची प्रखंड दo कार्यकर्ताओं की एक बैठक हीरापुर यूथ फोर्स कार्यालय में जदयू नेता सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से पुरानी कमिटी को भंग कर नई कमेटी बनाई गई। जिसमें तोपचांची प्रखंड दo भाग का अध्यक्ष फुलचंद दास को चुना गया। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने कहा कि यूथ फोर्स पिछले 14 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में नेतृत्व विकास के साथ अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने की शक्ति देती है। जिसका परिणाम है कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। बैठक को जितेंद्र कुमार पाण्डेय, गोपाल चन्द्र गोप, बिन्दु देवी, संतोष सिंह, अशोक कुमार दास, नंदलाल दास,रुप लाल दास, सुंदर लाल महतो, भुनेश्वर महतो, महेंद्र मोहली, तारा बाबू,ओम प्रकाश महतो,मुजाहीद अंसारी, इम्तियाज खान, सुनील देशवाली, मिट्ठू रजवार, भागीरथ सिंह, बिरजू दास, संजय कुमार दे, श्रृष्टि देवी, मोo इस्लाम,आदि ने संबोधित किया। बैठक का संचालन नुनु मनी सिंह और धन्यवाद ज्ञापन प्रिंस कुमार सिंह ने किया।

Related posts

Leave a Comment