दीप लेकर देश के शहीद वीर जवानों को याद करते हुए उनके परिजनों के प्रति शुभकामना व्यक्त किया

दीप लेकर देश के शहीद वीर जवानों को याद करते हुए उनके परिजनों के प्रति शुभकामना व्यक्त किया

पाकुड़। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के पूर्व संध्या पर धनतेरस के पावन अवसर पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जिला इकाई पाकुड़ के बैनर तले अमर शहीद डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदमकद प्रतिमा के समक्ष एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका नेतृत्व जेएसएफ के जिला अध्यक्ष एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने किया।आज के इस कार्यक्रम में नगर परिषद के अध्यक्ष सम्पा साहा, भाजपा नेता अनुग्राहित प्रसाद साह, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू,पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी शबरी पाल,अनिकेत गोस्वामी,अशोक प्रसाद,पार्वती देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सर्वप्रथम भारत माता के पूजन कर अमर बलिदानी भारत माता के सपूत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदमकद भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उसके समक्ष दीप प्रज्वलित कर नमन किया गया और श्रद्धांजलि दी गई।तत्पश्चात भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-एक दिया देश के शहीद जवानों के नाम प्रज्वलित कर नमन किया एवं उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया। बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने अपने हाथों में एक एक दीप लेकर देश के शहीद वीर जवानों को याद करते हुए उनके परिजनों के प्रति शुभकामना व्यक्त किया और उनके परिवारों अपना खुशी लौटे और उनके सहनशक्ति हेतु कामना किया गया।उपस्थित कार्यकर्ताओं का समुह वंदे मातरम,भारत माता की जय देश के शहीद जवान अमर रहे आदि का जयघोष कर रहे थे।

इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद के अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने कहा कि आज उन भारत माता के वीर शहीदों की याद में एक-एक दिया जलाया गया। जिनके बदौलत आज भारत माता सुरक्षित है,देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और पूरा देश अमन-चैन के साथ जीवन व्यतीत कर पाता है और पूरा जनमानस हर्षोल्लास के साथ अपने परिजनों के साथ पर्व त्यौहार मना पा रहा है।ऐसे वीर सपूतों को हम शत शत नमन करते हैं।

आज के कार्यक्रम में विश्वनाथ प्रसाद भगत,सादेकुल आलम,बहादुर मंडल,सुशील साहा,राजेश डोकानियां, धर्मेंद्र साहा,पवन भगत,ओम प्रकाश नाथ,अमित साहा,पुरुषोत्तम राय अक्षय कुमार चौरसिया,सत्यम भगत,राकिबुल शेख,राहुल दास, डालिम शेख,अभिषेक भगत,मुस्तफा शेख, कृष्णा प्रमाणिक,राहुल तिवारी, बादल साहा,निरेन मंडल,भाषा मंडल सौभाग्य मंडल,सोना मंडल,कालीचरण मंडल,वकील मंडल,माधव मंडल,सूरज हाजरा,शकील अंसारी,राहुल कुमार, कुमार,रमेश केवट सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment