चंद्रयान ने सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर किया लैंड

स्थानीय झंडा चौक पर भारतीय जनता पार्टी ने जमकर की आतिशबाजी

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बांटी मिठाइयां

जिला। चंद्रयान-3 की कामयाब लैंडिंग पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने सड़क पर उतरकर खुशी का इजहार किया। विधायक मनीष जायसवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झंडा चौक पर जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे के बीच मिठाई बताकर और गले मिलकर भारत के द्वारा इतिहास रखे जाने पर गर्व की अनुभूति करते हुए सभी को इस उपलब्धि की बधाई दी।विधायक मनीष जायसवाल ने इसरो के वैज्ञानिकों को विशेष बधाई देते हुए उनके काबिलियत की सराहना की और कहा कि संपूर्ण विश्व में इसरो के वैज्ञानिकों ने जो डंका बजाय वह भारत बेहद गर्व का पल है।

Related posts

Leave a Comment