शिकारीपाड़ा/दुमका /
आदिवासी एक्सप्रेस।
ललित कुमार पाल।
दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने यौन शोषण के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के ही कुशपहाड़ी निवासी पप्पू सोरेन के रूप में हुई है। पीड़ित युवती ने आरोपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि पप्पू सोरेन ने उसे शादी का झांसा दिया और लंबे समय तक उसका शारीरिक व यौन शोषण करता रहा।
इस बीच जब पीड़िता गर्भवती हो गई, तो उसने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया। इसके बाद आरोपी पप्पू सोरेन अपनी बातों से मुकर गया और उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। खुद को ठगा हुआ और बेसहारा पाकर पीड़िता ने न्याय के लिए शिकारीपाड़ा थाने का दरवाजा खटखटाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी पप्पू सोरेन को उसके गांव से धर-दबोचा। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और मामले की आगे की छानबीन में जुट गई है।
