आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता:- प्रमोद कुमार दांगी
पत्थलगडा (चतरा) :- ग्राम चौथा में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बने कच्चे घर में जा घुसा। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे बने ढांचे को तोड़ते हुए अंदर घुस गया। हादसे में घर और आसपास रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी।
