तालझारी थाना क्षेत्र के सहारा बाजार की घटना

– तालझारी थाना क्षेत्र के सहारा बाजार की घटना

तालझारी थाना क्षेत्र के सहारा बाजार में बीते रात पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मृतक के सीने में गहरा जख्म है। घटना रात के लगभग 1:30 बजे की है और घरवालों के अनुसार उसे सोए हुए अवस्था में कोई गोली मारकर भाग गया। जबकि उस समय तालझारी पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी घटनास्थल से महज 100 मीटर दूर सहारा चौक पर तैनात थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक दिलीप साह, उम्र 40 वर्ष, पिता तेजनारायण साह, गांव जगन्नाथपुर थाना रजौन जिला बांका, बिहार का रहने वाला था। 20 वर्ष पूर्व उसकी शादी सहारा गांव में हुई थी और वह घर दमाद के रूप में सहारा में ही रह रहा था। घटना से कुछ दिन पूर्व वह दिल्ली काम करने गया हुआ था और 2 दिन पूर्व ही दिल्ली से वापस लौटा था।
मृतक के पिता का कहना है कि उसके बेटे का कोई साला नहीं था उनकी बहू की तीन अन्य बहनें भी हैं। जमीन हड़पने को लेकर ससुराल के सभी लोगों ने मिलकर उसके पुत्र को जान से मार दिया।
वही जरमुंडी एसडीपीओ शिवेंद्र ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। एसडीपीओ ने बताया कि युवक की संदिग्ध मौत हुई है। घटनास्थल पर मिले साक्ष्य एवं मृतक के शरीर के अन्य जगहों पर खून का कोई निशान नहीं था साथ ही कुछ कदम की दूरी पर मौजूद गश्ती दल ने भी किसी प्रकार की गोली या बम चलने की कोई आवाज नहीं सुनी है। इससे प्रतीत होता है कि घटना को कहीं और अंजाम देकर शव को घर में रख दिया गया हो। घटना गोली लगने या चाकू से हुई है या फिर कैसे हुई है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा। फिलहाल पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जाँच कर रही है।

Related posts

Leave a Comment