*फरार आरोपी गिरफ्तार 5 वर्ष पहले का है मामला*

*फरार आरोपी गिरफ्तार 5 वर्ष पहले का है मामला*

 

बिरसा टाइम्स संवाददाता/रंजन कुमार

देवघर: जिले की सारवाँ थाना कांड संख्या 66/17 धारा

302/379/461/34 भा0द0वी0 में दो गिरफ्तारी हुई जो 5 वर्ष पहले अंजाम दिए गए एक हत्याकांड मामले के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है इस बात की जानकारी देते हुए सारवाँ थाना के थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए नाशपति मुर्मू पिता बबला मुर्मू, रखोनी हसदा पति नाशपति मुर्मू दोनों आरोपी ने वर्ष 2017 में आपसी विवाद को लेकर सनोती मुर्मू नामक एक महिला की डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी जिसे लेकर सारवाँ थाना में हत्या कर मामला दर्ज किया गया था और उसी वक्त दोनों आरोपी फरार चल रहे थे लेकिन इस बीच पुलिस को इन दोनों फरार आरोपियों के जामताड़ा में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर छापेमारी कर दोनों को जामताड़ा से गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।दोनो की गिरफ्तारी में सरावां थाना के पुलिस पदाधिकारियों की भूमिका काफी सराहनीय रही।

Related posts

Leave a Comment