Birsa Times

ना बैंड,ना बाजा, ना बाराती,ग्रामीणों ने कराई अनोखी शादी

ना बैंड,ना बाजा, ना बाराती,ग्रामीणों ने कराई अनोखी शादी

तय डेट से पहले परिवार के रजामंदी से रचाई गई शादी,क्षेत्र में चर्चा का विषय

संवाददाता

चतरा। हंटरगंज थाना अंतर्गत का मामला कहते हैं किसी को अगर दिल से चाहो तो उसे मिलाने के लिए सारी कायनात एक हो जाती है। कुछ ऐसा ही मामला चतरा जिले के हंटरगंज में दिखा । जहां एक प्रेम प्रसंग को लेकर बढ़ रहा तनाव उस समय खुशियों में बदल गया। जब ग्रामीणों और दोनों परिवारों की सूझबूझ से एक प्रेमी युगल का विवाह तय डेट से पहले हंटरगंज शिव मंदिर में संपन्न कराया । बिना किसी विशेष रस्म-रिवाज, बैण्ड-बाजा के, प्रेमी युगल ने एक-दूसरे को फूल माला पहनाकर वैवाहिक बंधन में प्रवेश किया। मामला चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां ब्लूरी गांव के युवक और डाहा गांव की युवती के बीच पिछले दो वर्षों से से प्रेम संबंध चल रहा था। हालांकि ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई जिसके बाद किया था दोनों पक्षों ने इस रिश्ता को पवित्र रिश्ते में बदलना चाहा, और शादी 22 अप्रैल 2026 को तय हुई, लड़की के परिजनों ने इसको लेकर कार्ड से लेकर सारा सामान की खरीदारी भी कर ली, इसी बीच लड़का शादी से इंकार कर दिया, लड़की के परिजन इसको लेकर हंटरगंज थाना पहुंचे और पुलिस को आपबीती सुनाई, पुलिस ने लड़का पक्ष को थाना बुलाया ग्रामीणों, बुजुर्गों और दोनों परिवारों की मौजूदगी में पंचायत बैठक हुई। बातचीत के बाद सर्वसम्मति से प्रेमी युगल का विवाह कराने पर सहमति बनी। विवाह सादगी से न बैण्ड, न बाजा, न कोई विशेष रस्म, सिर्फ घराती और बाराती की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे को फूलमाला पहनाकर वैवाहिक बंधन में प्रवेश रविवार देर शाम कराया गया।विवाह के दौरान मौजूद लोगों ने पूरा घटनाक्रम मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। जिसका वीडियो सामने आया है। जो हंटरगंज थाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि लड़का ने बताया कि यह शादी अपने मर्जी से किया हूँ।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *