बालूमाथ। एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के राजगुरु ग्राम में सोमवार को सीढ़ी से गिरकर एक महिला घायल हो गयी ।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुनीता देवी साठ वर्ष पति धनेश्वर साव ग्राम राजगुरु थाना बालूमाथ निवासी घर में शादी होने के कारण साफ-सफाई कर रही थी इसी दौरान पैर फिसलने से महिला सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के बाद परिजनों द्वारा महिला को इलाज के बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां चिकित्सक डॉ.चंदन कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन उसकी स्तिथि को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।
सीढ़ी से गिरकर महिला घायल,रिम्स रेफर।
- April 14, 2026
0
15
Less than a minute
You can share this post!
administrator
