निशार खान उर्फ मंजू किन्नर का हुआ निधन।

गोमो। लोको बाजार गोमो निवासी निशार खान उर्फ मंजू किन्नर की मृत्यु हो गई है। रविवार को उनके जनाजे की नमाज लालूड़ीह के कब्रिस्तान में अदा की गई। उनके निधन की खबर सुनकर झारखंड बिहार यूपी से किन्नर समाज के सैकड़ों लोग गोमो आकर उनके जनाजे में शामिल हुए तथा शोक व्यक्त किए। इस दौरान यूपी फतेहपुर से आए इक़बाल भाई किन्नर ने कहा की मंजू किन्नर काफी नेकदिल और मिलनसार थी। उनकी जितनी भी तारीफ करो कम है। वह सभी जाति धर्म के लोगों की मदद किया करती थी। धार्मिक कार्यों में भी आगे रहती थीं। कोई भी गरीब उनके दरवाजे से निराश नही लौटता था। यही वजह है की आज पूरे इंडिया से लोग उनकी मौत की खबर सुनकर आ रहे है। अल्लाह उनके गुनाहों को बक्श दे उनके रूह को सुकून दे और उनको जन्नतुल फिरदौस में जगह दे। हम सभी लोग यही दुआ करते हैं।

Related posts

Leave a Comment