गोमो। श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। मिलन समारोह में बाघमारा प्रखंड,बकसपुरा निवासी निलम पांडेय ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने पार्टी में शामिल होने वाली निलम पांडेय को बधाई दी और बाघमारा प्रखंड में जदयू को महिलाओं के बीच मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने कहा कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं जदयू पार्टी से जुड़ रहे हैं। पुरे देश में जदयू पार्टी ने महिलाओं को सबसे अधिक सम्मान दी है। इस अवसर पर जदयू बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चन्द्र गोप, जदयू जिला महासचिव इंदल सिंह, जदयू महिला प्रकोष्ठ जिला सचिव माला चौहान, रवि कांत पांडे , प्रकाश मंडल, सुभाष सिंह आदि उपस्थित थे।
Related posts
-
जदयू तोपचांची प्रखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी को विजय बनाने का संकल्प लिया।
गोमो। तोपचांची प्रखंड जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक लालूडीह ग्राम में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ तोपचांची प्रखंड... -
विप्र सेना महिला प्रकाेष्ठ ने मनाया भगवान परशुराम का जन्माेत्सव
गोमो। चिरंजिवी और विष्ण के छठें अवतार भगवान परशुराम जी का जन्माेत्सव शुक्रवार काे धैया स्थित... -
भारत दुनिया में सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था के रूप में उभर रहा है : सदानंद महतो।
गोमो। तोपचांची प्रखंड के दुमदुमी पंचायत में आजसू तथा भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं का बैठक संपन्न...