चाचा की मामूली विवाद में निर्मम हत्या करने वाला भतीजा देवघर से गिरफ्तार


मनीष बरणवाल
जामताड़ा:बीते 27 दिसंबर को जामताड़ा जिला के करमाटाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हथियापाथर गांव निवासी 55 वर्षीय धर्म पहाड़ियां को बकरी के फसल चर जाने के मामूली विवाद में उसके भतीजे के द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस बाबत करमाटाड़ थाना में अभियुक्त के विरुद्ध कांड संख्या दर्ज हुआ था।

हत्या के बाद अभियुक्त फरार चल रहा था। बीते 2 जनवरी को जामताड़ा पुलिस को फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता मिली। इस बाबत जानकारी देने के लिए जामताड़ा साइबर थाना में परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक चंद्रशेखर ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया।

उन्होंने बताया कि एसपी जामताड़ा अनिमेष नैथानी को 2 जनवरी मंगलवार को करमाटाड़ थाना कांड सं० 132/23 के प्राथमिकी अभियुक्त रमेश पुजहर, ग्राम सदानंदी थाना- सरावां, जिला- देवघर में छिपे होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर उनके निर्देशानुसार 2 जनवरी को करमाटाड़ थाना प्रभारी बिरजू कुमार साव के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया।

जिसमें इस केस के आई ओ पु०अ०नि० शशिकान्त पासवान व साथ में सशस्त्र बल के गठित टीम के द्वारा सक्रियता दिखाते हुए देवघर जिला के सरावां थाना अंतर्गत ग्राम- सदानंदी, थाना- सरावाँ में छापामारी कर करमाटांड़ थाना कांड सं0 132/23. धारा-302 भादवि के प्राथमिक अभियुक्त रमेश पुजहर, पिता- उगन पुजहर, ग्राम- हथियापाथर, थाना- करमाटांड़, जिला जामताड़ा को गिरफ्तार किया।

विदित हो कि 27.12.2023 को कांड दर्ज हुई थी। दिनांक 02.12.2024 को हत्या की आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायिक हिरासत में भेजा गया। बीते वर्ष 27 दिसंबर को बकरी के फसल चर जाने के विवाद में भतीजा के द्वारा
चाचा की ईंट से कुचकर निर्मम हत्या कर दी गई थी।

Related posts

Leave a Comment