गोमो। 2 अक्टूबर को पूज्य बापू मोहनदास करमचंद गांधी और वीर शौर्य लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर प्रखंड संसाधन केंद्र तोपचांची के सभी अधिकारी पदाधिकारी एवं शिक्षक गण कार्यालय पहुंचे।प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनोद प्रसाद मोदी ने दोनों ही महापुरुषों के छायाचित्र पर पुष्प माला अर्पित कर समाज को सुदृढ़ बनाने के लिए उनके विचारों के अनुपालन को लेकर प्रेरित किया प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हरि गोपाल प्रसाद एवं रिंकी कौर ने अहिंसा के पाठ के साथ-साथ राष्ट्र शक्ति के लिए शास्त्री के विचारों को रखा।कार्यक्रम में लेखपाल सतीश जी, निखिलेश दत्त सिंह, बीआरपी कल्पना कुमारी, रिसोर्स शिक्षक रविंद्र जी, जिला पारा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष तुलसी महतो, मदन सिन्हा, श्रीमती रेखा सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।
Related posts
-
दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में महिला एवं कई युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ली जदयू की सदस्यता।
गोमो। 03 मई 2024 को श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में जदयू पार्टी का... -
दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने जदयू की सदस्यता ली।
गोमो। 2 मई 2024 को श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में जदयू पार्टी का... -
गोमो लोको बाजार निवासी डॉक्टर खुर्शिद साहेब का हुआ निधन।
गोमो। लोको बाजार गोमो निवासी डॉक्टर खुर्शिद अंसारी साहेब का वृहस्पतिवार की सुबह इंतकाल हो गया...