मिट्टी का घर धंसा, बाल बाल बची महिला

गोमो: तोपचांची प्रखंड के अंतर्गत खेसमी पंचायत के मंडल टोला में लगातार हो रहे बारिश के कारण मिट्टी का घर धंस गया,जिसमें अकेली रह रही स्वर्गीय मोहन मंडल की पतोहू सीता देवी रात को सोने की तैयारी कर रही थी। इतने में घर का भीतरी दीवार धड़ाम से गिर गया। महिला चिखते हुए बाहर भागी तो ढाबे का दीवार गिर गया।पड़ोसियों भी आवाज सुनकर डर गये और बाहर आये। वो महिला बदहवास होकर लोगों को घटना की जानकारी दी।उक्त महिला का पति व बच्चे बाहर रहते हैं। सूचना मिलने पर उसका पति दिनेश मंडल घर पहुंचा।घर का सारा सामान मिट्टी में दबा हुआ पाया। दिनेश मंडल के सामने अब एक विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है।कुछ दिन पहले ही पिता की मौत हुई थी और अब घर भी नहीं बचा। घटना की सूचना मुखिया,पंसस व वार्ड सदस्य को दे दिया गया है।

Related posts

Leave a Comment