जदयू महिला प्रकोष्ठ की बैठक हुई संपन्न

हजारीबाग। जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत चुरचू ग्राम के पुराना शिव मंदिर के परिसर में जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ हजारीबाग की एक बैठक संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता महिला जिला अध्यक्ष खुशबू कुमारी ने किया।

इस बैठक के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा थे इस बैठक में विभिन्न सामाजिक समस्याओं सहित महिला अत्याचार पर चर्चा हुई.बैठक में चुरचू निवासी कंचन देवी को सदर महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा ने विश्वास व्यक्त किया कि कंचन देवी की अगुवाई में प्रखंड स्तर पर सदस्यता अभियान तेज होगी एवं विभिन्न सामाजिक समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से सुजाता सिंह, नेहा कुमारी वीणा देवी, गुड़िया देवी.रिंकी.मुनिया देवी, सुशीला देवी, काजल देवी.ललिता देवी, मीना देवी, आरती कुमारी, सोनी कुमारी एवं जिला से यासीन अंसारी राजू खंडेलवाल मिथिलेश सिंह प्रेमचंद राम साबिर अहमद प्रदीप रजक के साथ सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे। उक्त जानकारी पार्टी के प्रवक्ता और जिला के वरीय उपाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने दी।

Related posts

Leave a Comment