Birsa Times

विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप, बच्चों को छीनकर घर से निकालने की शिकायत

विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप, बच्चों को छीनकर घर से निकालने की शिकायत

माधौगढ़। माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के राजपुरा गांव निवासी एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि उसके पति समेत सास-ससुर उसके साथ मारपीट करते हैं और अब उसे घर से निकाल दिया गया है।

जानकारी के अनुसार राजपुरा गांव निवासी संगीता पत्नी रविंद्र सिंह ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को शिकायत देकर बताया कि ससुराल पक्ष द्वारा लंबे समय से उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। महिला का आरोप है कि उसके पति, सास और ससुर आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं।

पीड़िता ने बताया कि हाल ही में उसके साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। इतना ही नहीं, उसके तीनों बच्चों को भी उससे अलग कर दिया गया है, जिससे वह बेहद परेशान और दुखी है। महिला ने पुलिस से न्याय दिलाने और बच्चों को वापस दिलाने की मांग की है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *