Birsa Times

करताही में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 360 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

करताही में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 360 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

रिपोर्ट – रवि कुमार

गुरुआ प्रखंड क्षेत्र के करताही गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 30 कार्टून में रखी कुल 360 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है।बताया जा रहा है कि पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से आसपास के इलाके में हलचल मच गई। ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना रहा कि आखिर इतनी बड़ी शराब की खेप कहां ले जाई जा रही थी।जानकारी के अनुसार पुलिस की कार्रवाई के दौरान चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। चालक पुलिस को देखते ही भागने में सफल रहा।ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को वाहन मालिक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी करनी चाहिए। लोगों का मानना है कि गाड़ी मालिक तक पहुंचने के बाद चालक भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में आ सकता है। वहीं चालक से पूछताछ कर शराब कारोबार से जुड़े मुख्य कारोबारी तक पहुंची जा सकती है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *