पूर्व मुखिया नारायण मालतो का मंगलवार को पहाड़िया समाज के विधि विधान से अंतिम संस्कार पैतृक गांव चीनपाड़ा में किया गया।

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)भारतीय जनता पार्टी के लिट्टीपाड़ा मंडल उपाध्यक्ष सह जामजोड़ी पंचायत के पूर्व मुखिया नारायण मालतो का मंगलवार को पहाड़िया समाज के विधि विधान से अंतिम संस्कार पैतृक गांव चीनपाड़ा में किया गया।भाजपा लिट्टीपाड़ा मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद पहाड़िया ने बताया नारायण मालतो ने समाज सेवा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले भारतीय जनता पार्टी के मेहनती जुझारू वरिष्ठ नेता थे, साथ ही सफाहोड़ समाज के पुजारी बाबा थे। मालतो सफाहोड़ समाज में काफी चर्चित थे। वे भाजपा नेता के साथ साथ पंचायत की मुखिया बनकर भी लोगों की सेवा किए। भाजपा नेता साहेब हांसदा ने बताया नारायण मालतो का निधन से पार्टी के लिए काफी क्षति हुआ है। वे पार्टी के लिए हमेशा सक्रिय होकर कार्य किया है,उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता,उनका कार्य हमेशा याद दिलाएगी। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण के साथ साथ कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment