झामुमो ने मनाया बेबी देवी की जीत का जश्न

डुमरी की जनता ने बेबी देवी को जिताकर स्वर्गीय जगन्नाथ महतो को सच्ची श्रद्धांजली:संजीव कुमार बेदिया

हजारीबाग। डुमरी उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी बेबी देवी की बहुमत से जीत को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा में हर्ष का माहौल है इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का जोश और उमंग साफ-साफ तौर पर झलक रहा है

पूरे झारखंड में जीत का जश्न उत्साह के साथ मनाया जा रहा है सभी नेता व कार्यकर्ता एक दूसरे को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं। जीत की खुशी को साझा करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा संगठन के द्वारा मिठाईयां बांटने एवं आतिशबाजियों का दौर लगातार जारी है। इस जीत की खुशी में संजीव कुमार बेदिया के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा संगठन द्वारा विशाल विजय जुलूस निकाला गया और जीत की खुशी का जश्न मनाया गया।

केंद्रीय सचिव झामुमो सह झारखंड परिवहन प्राधिकार सदस्य सहहजारीबाग जिला संयोजक मंडली के मुख्य संयोजक संजीव कुमार बेदिया ने सभी जिला संयोजक मंडली सदस्यों, प्रखंड संयोजक मंडली सदस्यों, नगर संयोजक मंडली सदस्यों और झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी सम्मानित नेताओं और कार्यकर्ताओं को बेबी देवी की जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत डुमरी की जनता की ओर से स्वर्गीय जगन्नाथ महतो को सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में दी गई है।

बेबी देवी की जीत डुमरी की जनता की जीत है। डुमरी उपचुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन दलों का आभार जताते हुए कहा कि सभी दलों ने मिलकर पूरी एकजुटता का परिचय देते हुए सेक्युलर ताकतों को मजबूत करने का काम किया है। बहुमत की इस जीत का श्रेय उन्होंने डुमरी की जनता को दिया, कहा की डुमरी की जनता ने विकास कार्यों के ऊपर मोहर लगाई है जिस प्रकार से डुमरी की जनता ने झारखंड सरकार के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं के ऊपर मोहर लगाई है और जीत का तोहफा बेबी देवी की जीत के रूप में दिया है।

निश्चित तौर पर झारखंड में झारखंड सरकार की विकास की ब्यार सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक पहुंची है। हर क्षेत्र में सभी वर्ग के लोगों का विकास हुआ है। हेमंत सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास के कार्यों को जनता ने अपने मतों के रूप में इस्तेमाल कर जाहिर कर दिया है। कहा कि डुमरी उपचुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह के साथ एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है उन्होंने झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि इसी जोश और उत्साह को बरकरार रखते हुए पूरी एकजुटता के साथ आने वाले 2024 के चुनावों में हमें काम करना है।

श्री बेदिया ने इस अवसर पर जोश और उत्साह भरते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के विचारधारा तथा पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी एकजुटता का परिचय दें।

मौके पर जिला संयोजक मंडली सदस्य कमल नयन सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के द्वारा जनहित में चलाए जा रहे विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जागरूकता अभियान चला कर जन जन तक पहुंचाएं साथ ही जनता की समस्याओं का निदान हेतु सभी झामुमो कार्यकर्ता आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जनता की समस्याओं का निदान कराने में अपनी महत्ती भूमिका निभाएं।

झामुमो की महिला नेता अनन्या मुखर्जी ने जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डुमरी की जनता ने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के द्वारा राज्य में वृहद पैमाने पर किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर मातृशक्ति के रूप में बेबी देवी को विजय बनाया है निश्चित तौर पर झारखंड मोर्चा महिला सशक्तिकरण को प्रमुखता से आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

हेमंत सोरेन ने बेबी देवी को डुमरी उपचुनाव में उम्मीदवार बना कर नारी शक्ति का सम्मान किया है।नगर संयोजक मंडली सदस्य दिलीप वर्मा ने कहा कि हेमंत सोरेन की जनहित में चलाए जा रहे जन कल्याण योजनाओं का लाभ प्रत्येक वर्ग के लोगों तक पहुंचाने का काम करें। कहा कि जनकल्याण योजनाएं का लाभ सुदुरवर्ती क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक कैसे पहुंचे इसके लिए समन्वय स्थापित करते हुए सभी झामुमो कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ काम करें।जिला संयोजक मंडली सदस्य मोहम्मद इजहार ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि झामुमो के सभी सम्मानित कार्यकर्ता पूरी तरह कमर कस लें ताकि आगे इससे भी बेहतर परिणाम मिले।

कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं जनहित की योजनाओं को अंतिम पायदान के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समन्वय स्थापित करते हुए धरातल पर उतरना है। जनता की समस्याओं के निदान के लिए हर संभव प्रयास रत है रहना है। निश्चित तौर पर 2024 के लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में परिणामों में झारखंड मुक्ति मोर्चा की अहम भूमिका देखने को नजर आएगी।नगर संयोजक मंडली सदस्य सरफराज अहमद ने जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के द्वारा राज्य में चहुंमुखी विकास को लेकर डुमरी उपचुनाव में जनता ने वोट के रूप में अपना आशीर्वाद दिया है।

इस मौके पर जिला संयोजक मंडली के मुख्य संयोजक संजीव कुमार बेदिया, जिला संयोजक मंडली सदस्यों में कमलनयन सिंह,नीलकंठ महतो, टेको चंद महतो, सोनाराम मांझी, मोहम्मद इजहार, राम किशोर मुर्मू, नगर संयोजक मंडली सदस्यों में सरफराज अहमद, कमाल कुरैशी, चंदन सिंह, रोजर नाइट, दीपक गुप्ता (गुड्डू) दिलीप वर्मा, चंदन सिंह,मनोज मोदी, मो. जावेद, निसार अहमद,मो.सलीम,मो. सलीम,मो.अख्तर,इफ्तिखार अहमद (टिंकू) शादाब हाशमी, अनवर हुसैन, रंजीत सोनी,बड़कागांव संयोजक मंडली सदस्य संजय सिंह के अलावा धर्मेंद्र ठाकुर, नौशाद आलम, ज्योति कुमार, मुखिया इलियास अंसारी, सफीउल्लाह अंसारी, संजय करमाली, मुकेश रावत, शंकर साहू, दीपक साहू, बसंत ठाकुर, दिनेश पासवान, कामेश्वर महतो, प्रयाग महतो, चंद्रनाथ महतो, मुबारक अंसारी, दिनेश मुंडा, चंद्रिका रजक, अनिल तिर्की, दिनेश पासवान, कामेश्वर महतो, चलकुस्सा संयोजक मंडली सदस्य सलीम अंसारी, चुरचू संयोजक मंडली सदस्य बालकुमार महतो, भीखन महतो, गोपी महतो, श्याम मरांडी, लखीराम मांझी, दिनेश रविदास, सुखदेव महतो, कटकमसांडी संयोजक मंडली सदस्य राजा मोहम्मद, सलमान खान,नईम राही, झामुमो की महिला नेता अनन्या मुखर्जी ,जासो देवी, संगीता देवी, अनीता देवी, फात्मा खातून, कैसर जमाल, कमरुल अंसारी,अरमान, आकिब खान, मतीन उद्दीन सहित सैकड़ों झामुमो के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment