झारखण्ड में भ्रष्टाचार बन गया शिष्टाचार, जनता लाचार है: सुदेश महतो

झारखण्ड भ्रष्टाचारियों के लूट का अड्डा बन गया: चन्द्रप्रकाश चौधर

सरकार की सारी योजनायें धरातल पर नहीं उत्तरी: लम्बोदर महतो_

आनेवाले लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्त्ता तैयार रहे: देवशरण भगत

हजारीबाग। आजसू पार्टी का हज़ारीबाग लोकसभा स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मलेन सह मिलन समारोह का रविवार को हजारीबाग कार्मेल चौक अवस्थित पैराडाइज रिजॉर्ट में आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू पार्टी के हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष विकास राणा ने तथा मंच संचालन रामगढ़ जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी एवं कपिलदेव महतो ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखण्ड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो उपस्थित हुए तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सह गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी उपथित हुए उनके साथ गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो, रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी, केन्द्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, अल्संख्यक प्रकोष्ट के केन्द्रीय अध्यक्ष मौलाना नजरुल हसन हाशमी, केन्द्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी, तिवारी महतो, प्रदीप मेहता, राजसिंह चौहान, परमेश्वर महतो, विजय साहू, गुड्डू यादव उपस्थित हुए।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि झारखण्ड के पूर्व उप मुख्यमन्त्री सह आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना दिया है इसके कारण आम लोग लाचार हैं सरकार ने राजनीतिक एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया है जिसका प्रभाव जन सेवा में एवं कल्याणकारी योजनाओं में पड़ा है। झारखंड सरकार लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक में रखकर काम कर रही है।

राज्य में लोग शिक्षा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसते हैं सरकार के पास स्पष्ट नीति और नियोजन का कोई प्रारूप है ही नहीं। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री सह गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र में आजसू पार्टी मजबूत हुआ है। झारखण्ड की भ्रष्ट सरकार में खुलकर लूट मची है। केन्द्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा हज़ारीबाग लोकसभा क्षेत्र की दो लाख जनता ने आजसू पार्टी को अपना समर्थन दिया है।

आनेवाले लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्त्ता तैयारी करें।गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने कहा कि झारखण्ड में अराजकता की स्तिथि बनी हुई है सरकारी कर्मचारी बेलगाम हो गए हैं एक भी सरकारी योजना धरातल पर नहीं उतरी है।

इस बैठक में मुख्य रूप से आनन्द सिंह, सन्दीप कुशवाहा, पंकज साहा, लालचन्द महतो, जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ महतो, रोशन तिवारी, भोला महतो, संगीता बारला, सुहानी एक्का, अजय कुमार, विवेक राणा, रंजीत गुप्ता, प्रमोद कुमार वर्मा, हितेंद्र पटेल, ओम प्रकाश देव, राजू प्रसाद, बैजनाथ महतो, गौतम वर्मा, गोविन्द महतो, भुनेश्वर महतो, अजय कुमार मंडल, सुरेश कुशवाहा, महदेव कुमार महतो, आफताब आलम, अवध किशोर साव, बीरेंद्र साव, निर्मल प्रसाद, मोहन महतो, लोकनाथ महतो सहित अन्य लोग शामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापण केन्द्रीय सदस्य विजय वर्मा ने किया ने किया।

आजसू पार्टी में शामिल हुए -अपने सैकड़ो समर्थकों एवं बाजे गाजे के साथ के साथ युवा नेता सिद्धार्थ शंकर राय आज आजसू पार्टी में शामिल हुए मुख्य रूप से बड़कागांव के कांग्रेस के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष लीलाधर साव, रणधीर सिंह, चेपाकला मुखिया अनिकेत कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य खेमलाल भुइयाँ, बलदेव महतो, अनिल कुशवाहा, असगर अली,पूर्व मुखिया जगदीश साव अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ आज आजसू पार्टी का दामन थाम लिया।आजसू पार्टी के लोकसभा स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मलेन सह मिलन समारोह में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों से लेकर पंचायत स्तर तक के लोग अपने लोकप्रिय नेता सुदेश कुमार महतो की बातों को सुनने के लिए ढोल नगाड़े के साथ पहुंचे थे जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी वैसे तो आजसू पार्टी के कार्यक्रम सुबह से ही निर्धारित था जिसको लेकर आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोश और उमंग साफ झलक रहा था क्योंकि जब तक कार्यक्रम चलता रहा एक भी कार्यकर्ता अपने स्थान से नहीं उठे सभी अपने लोकप्रिय नेता को सुनने के लिए पूरी समय तक डटे रहे।मुख्य रूप से केन्द्रीय सदस्य लालचन्द महतो, केंद्रीय समिति सदस्य आनन्द सिंह, जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ महतो, जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार, जिला सचिव विवेक कुमार राणा, महानगर अध्यक्ष आफ़ताब आलम, नगर सचिव अविनाश कुमार पिंकू, महिला मोर्चा की केन्द्रीय सचिव संगीता बारला, महिला जिला अध्यक्ष सुहानी एक्का, कुमार सूरज, आजसू के वरिष्ठ नेता मो यूनुस हुसैन, कटकमदाग प्रखण्ड अध्यक्ष अवध किशोर साव, प्रमोद कुमार वर्मा, सदर प्रखण्ड अध्यक्ष ओम प्रकाश देव, दारू प्रखण्ड अध्यक्ष राजू प्रसाद, आजसू के वरिष्ठ नेता अशोक प्रसाद कुशवाहा सहित हजारों की संख्या में आजसू पार्टी के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related posts

Leave a Comment