गोमो। जदयू टुंडी प्रखंड की बैठक तारटांड हरि मंदिर प्रांगण में जदयू के युवा नेता दिनेश पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। बैठक में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने जदयू का सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में शामिल हुआ। इस दौरान राजाभीठा पंचायत कमिटी का गठन किया गया। जिसमें पंचायत अध्यक्ष गणेश महतो, पंचायत सचिव शंभू पांडे, पंचायत कोषाध्यक्ष मनोज महतो एवं महिला प्रकोष्ठ पंचायत अध्यक्ष प्रेमी देवी को सर्वसम्मति से चुना गया। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी युवा साथी एवं पंचायत कमिटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और पंचायत में जदयू पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि टुंडी विधानसभा क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में युवा जदयू पार्टी में जुड़ रहे हैं। आने वाले समय में जदयू टुंडी प्रखंड के युवाओं की समस्याओं को लेकर प्रखंड से प्रदेश तक संघर्ष करने का काम करेगी। इस अवसर पर जदयू युवा नेता गौतम कुमार पांडे,अनिल महतो, भागवत पांडे, भोलानाथ महतो, शंकर प्रसाद साव, प्रदीप साव, पुष्पा देवी, कविता देवी, गणेश महतो, शनिचर महतो, युगल महतो, पंकज कुमार सिंह, सुभाष सिंह आदि उपस्थित थे।
Related posts
-
जदयू तोपचांची प्रखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी को विजय बनाने का संकल्प लिया।
गोमो। तोपचांची प्रखंड जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक लालूडीह ग्राम में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ तोपचांची प्रखंड... -
विप्र सेना महिला प्रकाेष्ठ ने मनाया भगवान परशुराम का जन्माेत्सव
गोमो। चिरंजिवी और विष्ण के छठें अवतार भगवान परशुराम जी का जन्माेत्सव शुक्रवार काे धैया स्थित... -
भारत दुनिया में सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था के रूप में उभर रहा है : सदानंद महतो।
गोमो। तोपचांची प्रखंड के दुमदुमी पंचायत में आजसू तथा भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं का बैठक संपन्न...