दीप नारायण सिंह के उपस्थित में जदयू वार्ड चार का कमिटी गठित।

गोमो। धनबाद नगर निगम वार्ड चार में जदयू पार्टी की एक बैठक राजेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। बैठक में धनबाद नगर निगम वार्ड चार से संबंधित समस्याओं से लोगों ने दीप नारायण सिंह को अवगत करवाया। इस अवसर पर वार्ड चार के दर्जनों युवाओं ने दीप नारायण सिंह के उपर आस्था व्यक्त करते हुए जदयू की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में जदयू वार्ड चार कमिटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें वार्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, वार्ड उपाध्यक्ष रमेश पासवान, वार्ड सचिव मनीकांत पासवान, और वार्ड कोषाध्यक्ष आकाश सिंह को चुना गया। इस अवसर पर जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी युवा साथियों एवं नव गठित वार्ड कमिटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए धनबाद नगर निगम में जदयू पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। श्री सिंह ने कहा कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में युवा जदयू पार्टी से जुड़ रहे हैं। जदयू गरीब-मजदूर की पार्टी है। धनबाद नगर निगम क्षेत्र में जदयू पार्टी ही लोगों का हक – अधिकार दिला सकती है। आने वाले समय में धनबाद नगर निगम में जदयू पार्टी के बैनर तले गरीब लोगों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करने का काम करेगी। बैठक का संचालन जदयू अनुसूचित जाति नेता अशोक कुमार दास और धन्यवाद ज्ञापन पंकज कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर सोनु पासी, दीपक कुमार, विशाल कुमार, अब्दुल बसीर,सुभाष सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment