जमशेद खान ने मुखिया पद के लिए नामांकन प्रपत्र किया दाखिल।

Jamshed Khan filed nomination form for the post of headman.
गोमो।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 तोपचांची प्रखंड के लोको बाज़ार गोमो निवासी जमशेद खान भोलू ने गोमो उत्तर पंचायत के लिए मुखिया पद पर अपना नामांकन किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए जाते समय उनके समर्थकों की भारी भीड़ थी। नामांकन दाखिल करने के बाद जमशेद खान ने कहा कि लोगों के प्रयास से इस बार बतौर मुखिया पद का चुनाव लड़ने जा रहा हूं। अगर क्षेत्र कि जनता का प्यार मिला तो लोगों की निस्वार्थ भाव से आगे भी गरीबों असहायों और समाज के दबे कुचले लोगों के न्याय के लिए लड़ता रहूंगा। समाज सेवा करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। स्वास्थ, सड़क, बिजली, पेयजल, आदि समुचित व्यवस्था गरीब जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। क्षेत्र में विकास लाने के लिए बदलाव कि बहुत जरूरत है।
 मौक़े पर कई ग्रामीणों ने कहा कि इस बार हम लोगों ने गोमो उत्तर पंचायत के लिए मुखिया के रूप में समाज सेवी जमशेद खान उर्फ भोलू भाई को
समर्थन देने का मन बना लिया है। इस दौरान उपस्थित सभी युवाओं का जमशेद खान ने आभार प्रकट किया है।

Related posts

Leave a Comment