जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम सफल व ऐतिहासिक होगी : संतोष कुमार सिंह

गोमो। धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने मोदी सरकार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गलत तरीके से आदरणीय राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने एवं मोदी सरकार की अलोकतांत्रिक व तानाशाही चरित्र का पर्दाफाश करने को लेकर जिला मुख्यालय में 12 अप्रैल 2023 को आयोजित “जय भारत सत्याग्रह” कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम सफल व ऐतिहासिक होगी।आगे जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि आगामी 12 अप्रैल 2023 को जिला मुख्यालय,लुबी सर्कुलर रोड स्थित पुराना कांग्रेस कार्यालय के सामने “जय भारत सत्याग्रह” कार्यक्रम आयोजित किया गया है, उक्त कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे जी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी एवं झारखंड सरकार के मंत्रीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर धनबाद जिला के तमाम सभी कांग्रेसजनों से तय समय पर भारी से भारी संख्या में पहुंचकर उक्त कार्यक्रम को सफल व ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के क्रम में धनबाद जिला के प्रभारी चंद्रशेखर शुक्ला,झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज, कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, रमेश जिंदल, योगेंद्र सिंह योगी ,नवनीत नीरज,अक्षयवर प्रसाद, दिनेश सिंह ,राजू दास ,पप्पू पासवान, पप्पू कुमार तिवारी ,सर्फउद्दीन अंसारी ,नवीन सिंह, आशीष सिन्हा ,अरविंद सैनी सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment