सभी किसानों को ईकेवाईसी करवाना अनिवार्य है : अजीत सिंह

गोमो। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत लाभ प्राप्त करने हेतु सभी किसानों को ईकेवाईसी करवाना अनिवार्य है। साथ ही सभी किसानों को लैंड सीडिंग तथा आधार सीडिंग कराना भी अनिवार्य है। इस हेतु पंचायतवार कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी किसान उपस्थित होकर उपरोक्त कार्यों को संपन्न करवा लेंगे। तत्पश्चात सभी किसानों को पीएम किसान सम्मान की राशि मिलना प्रारंभ हो जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजीत सिंह तोपचांची ने बताया कि हरिहरपुर 11 जुलाई, गोमो 15 जुलाई, दुमदुमि 21 जुलाई, मदेडीह 25 जुलाई, रामा कुंडा 31जुलाई, ब्रह्मणडीहा 5 अगस्त, सिंहदाहा 10 अगस्त, पवापुर 18 अगस्त, खेसमी 23 अगस्त, लोकबाद 28 अगस्त में कैंप का आयोजन होगा। जिसमें सभी किसानों को ईकेवाईसी करवाना अनिवार्य है।

Related posts

Leave a Comment