प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा विरहोरो के गांव चलकारी का हुआ निरीक्षण।

गोमो। प्रखंड विकास पदाधिकारी फर्नेश्वर रजवार तोपचांची के द्वारा सरकार के स्तर से संचालित विभिन्न योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बिरहोर परिवारों को मिलने वाले लाभों के बारे में हकीकत जानने के लिए तोपचांची प्रखण्ड के दुमदूमी पंचायत के चलकरी गांव में रह रहे विरहोर परिवारों के बीच पहुंचे। स्थलीय निरीक्षण के क्रम में बिरहोर परिवार के सदस्यों के द्वारा बताया गया कि उन्हें आवास की अत्यंत अवश्यकता है। परंतु जमीन के अभाव में आवास का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। तथा शिक्षा के बारे में बताया गया कि गांव में ही संचालित मध्यविध्यालय में सुचारू रूप से शिक्षा प्रदान की जा रही है। तथा गांव में संचालित स्वास्थ केन्द्र पर उन्हें दवाइयां भी मिलती है। साथ ही यह भी जानकारी दी की उन्हें पीभीटीजी योजना के तहत खाद्यान्न भी प्राप्त हो रहा है आदि बातों की जानकारी विरहोरों ने दी। निरीक्षण के क्रम में प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजीत सिंह भी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment