अल्जाइमर के मरीजों के लिए फायदेमंद है काले अंगूर

अल्जाइमर के मरीजों के लिए फायदेमंद है काले अंगूर

News Agency : हमारे यहाँ कई प्रकार के अंगूर पाए जाते हैं। वर्तमान समय में हरे अंगूर के अलावा काले अंगूर भी खूब पसंद किए जाते हैं। हल्के लाल और गहरे काले रंग के अंगूर स्वाद में तो मीठे हैं ही,सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। अगर आप नहीं जानते, तो जरूर जानिए काले अंगूर जो आप के स्वास्थ्य समस्याओं के बहुत आवश्यक हैं।

1. काले अंगूर अल्जाइमर के मरीजों के लिए अत्यधिक फायदेमंद है। इसमें मौजूद रेसवेराट्रोल नामक तत्व अल्जाइमर से लड़ने में बहुत प्रभावकार है, साथ ही यह न्यूरो डि-जनरेटिव डिसीज में भी बहुत फायदेमंद होता है।

2. इसमें फ्लेवेनॉइड्स के अलावा ऐसे कई सारे तत्व मौजूद हैं जो हृदय रोगों से लड़ने में बहुत मददगार साबित होते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हार्ट अटैक, रक्त का थक्का जमना और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं को भी दूर करता है।

3. अगर आप वजन बढ़ने की गंभीर समस्या से परेशान हैं, तो काले अंगूर का सेवन आपकी यह समस्या हल कर सकता है। यह रक्त में कोलेस्ट्रॉल के निर्माण को रोकता है और मोटापे के अलावा अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाता है।

4. शरीर में यूरि‍क एसिड का स्तर अधि‍क होने पर काले अंगूर का सेवन फायदेमंद होगा। यह शरीर में यूरिक एसिड के बढ़े हुए स्तर को कम करता है जिससे किडनी पर भार नहीं बढ़ता और किडनी भी स्वस्थ रहती है।

5. कैंसर से बचाव के लिए काले अंगूर फायदेमंद है। खास तौर से त्वचा के कैंसर से बचने के लिए इसका सेवन बेहद प्रभावी तरीका है।

Related posts

Leave a Comment