केंद्र सरकार ने पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में सड़क से लेकर सदन तक कार्य किया है : दीपक प्रकाश

हजारीबाग। भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सड़क से लेकर सदन तक कार्य किया है देश की जनता का पीएम मोदी की सर्वाधिक लोकप्रिय केंद्र सरकार की उपलब्धि के प्रति लगाव झलक रहा है। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने अनुभव किया कि जनता के बीच में केंद्र सरकार के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। पीएम मोदी देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं लोग उन्हें आज मसीहा के रूप में देख रहे हैं क्योंकि केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक पहुंचा है।

वंचित समाज आदिवासी व दलित समाज में पीएम मोदी की लोकप्रियता बढ़ी है। सभी आज पीएम मोदी को आशीर्वाद दे रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर में भी देश के मान सम्मान को बढ़ाने का काम पीएम मोदी ने किया है उक्त बातें पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने सोमवार को हजारीबाग परिसदन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भारत के आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान किया है। उन्होंने विरोधी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यूसीसी के बारे में जो विरोध विरोधी दल दर्ज करा रहे हैं उसे जनता अच्छी नजरों से नहीं देख रही है।

सभी जानते हैं कि केंद्र सरकार द्वारा जो नीतियां लागू की जा रही है वह देश के हित में है। झारखंड सरकार विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। झारखंड की हेमंत सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह फेल हो चुका है झारखंड में जंगलराज कायम है। हेमंत सोरेन के साढ़े तीन वर्षों के शासनकाल में सबसे ज्यादा हत्याएं झारखंड में हुई है बलात्कार की घटनाएं बढ़ी है, पशु तस्करी, बांग्लादेशी घुसपैठ बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आज झारखंड में निगम और नगर पालिका चुनाव नहीं होने के पीछे हेमंत सरकार की ओछी राजनीति है।

उन्होंने हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरुद्ध जाकर बगैर ओबीसी आरक्षण के राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव करवाएं उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को भाजपा से खतरा नजर आ रहा है अगर हेमंत सरकार में हिम्मत है तो ट्रिपल टेस्ट कराकर नगर निगम का चुनाव करा कर देखें उसे अपनी ताकत का अंदाजा लग जाएगा। हेमंत सरकार ने बेरोजगारी को बढ़ावा दिया है राज्य के युवाओं के साथ झारखंड सरकार खिलवाड़ कर रही है।

देश की जनता आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को ऊंचाइयों पर देखना चाहती है उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव में फिर से पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की बात कही। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, अनिल मिश्रा, मिडिया प्रभारी रौशन कुमार साहित वरिष्ठ भाजपाई नेता मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment