Birsa Times

देवघर में दिल दहला देने वाली वारदात: महिला की निर्मम हत्या, सिर काटा और आंखें निकालीं

देवघर में दिल दहला देने वाली वारदात: महिला की निर्मम हत्या, सिर काटा और आंखें निकालीं

आदिवासी एक्सप्रेस ब्यूरो/ कृष्णा गोस्वामी

देवघर / देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। कुंडा थाना से महज 30 से 40 मीटर की दूरी पर एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। वहीं
मृतका की पहचान माला देवी के रूप में हुई है, जो कि कुंडा के करनीबाद रोड स्थित अपनी चाय दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करती थीं। बताया जा रहा है कि घटना दुकान के अंदर ही हुई है। वहीं अपराधियों ने महिला की हत्या बेहद निर्ममता से की। महिला का सिर काट दिया गया तथा आंखें भी निकाल ली गईं, जिससे घटनास्थल का दृश्य बेहद भयावह सा हो गया। जबकि स्थानीय लोगों के अनुसार माला देवी अपने पति और भाई के साथ मिलकर दुकान चलाती थीं। मृतका की बेटी ने बताया कि घटना के बाद से उसके पिता और मामा दोनों फरार हैं। इस खुलासे के बाद मामला और भी संदिग्ध हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। जबकि वहीं इसकी सूचना मिलते ही कुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं देवघर एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं।
पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए फोरेंसिक टीम की भी मदद ली है। जबकि पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और फरार लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। वहीं फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *