गोमो। तोपचांची प्रखंड अंतर्गत पावापुर पंचायत सचिवालय में झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधान मंत्री आवास योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, 15 वीं वित्त आयोग, भू राजस्व विभाग, कल्याण विभाग, श्रम विभाग, कृषि विभाग, बिजली विभाग, पेंशन, आदि सरकारी 18 योजनाओं के स्टॉल लगाए गए थे। जहां पंचायत के सैकड़ों पुरुष एवं महिलाओं ने अपना आवेदन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया संगीता देवी ने कहा की झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही आपकी योजना आप की सरकार आपके द्वार कार्यक्रम काफी सराहनीय है। इस प्रोग्राम के माध्यम से जनता के असुविधा को तुरंत सुना जा रहा है। सरकार के सारे अधिकारी एवं कर्मचारी गांव में आकर लोगों की समस्या को सुन रहे हैं। जनता खुलकर अपनी समस्या को अधिकारियों के सामने रख रहे हैं। सभी का काम भी हो रहा है।शिविर में आए कई ग्रामीणों से मुखिया द्वारा किए गए कार्यों के बारे में पूछने पर लोगों ने बताया कि मुखिया जी अच्छी हैं। बिना परेशान किए हमलोगों का काम आसानी से कर देती हैं। उनके पति जितेंद्र पाण्डेय भी काफी मिलनसार एवं हंसमुख विचार के व्यक्ति हैं। आज का दिन हम सभी ग्रामीणों के लिए काफी खुशी का दिन रहा है। लोग बिना परेशानी के अधिकारियों से मिल कर अपनी समस्या को बता रहे हैं। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन विधिवत रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश एक्का, प्रमुख आनंद कुमार एवं पंचायत की मुखिया संगीता देवी के द्वारा सामूहिक रूप से किया गया। मौके पर, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश एक्का, प्रमुख आनंद कुमार, मुखिया संगीता देवी, जितेंद्र पाण्डेय प्रतिनिधि, प्रधान सहायक महेंद्र कुमार, गुलाम मुस्तफा, अजीत कुमार, दिलीप कुमार महतो, सौरव पॉल, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मोदी, राजेश कुमार किस्कू, तनुजा प्रवीन, राजन कुमार एवं ब्लॉक के सारे कर्मचारियों सहित सैकड़ों महिला एवं पुरूष ग्रामीण शामिल थे।
Related posts
-
दीप नारायण सिंह के द्वारा बाघमारा बाजार में एनडीए प्रत्याशी सी.पी. चौधरी के पक्ष जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
गोमो। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बाघमारा बाजार में एनडीए प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश चौधरी को विजय बनाने... -
इस बार इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो की जीत पक्की है।
गोमो। इस्लामपुर मंसूरी मोहल्ला गोमो में शुक्रवार को ग्रामीणों की एक बैठक हुई। उक्त बैठक में... -
दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में कई समाजिक महिला कार्यकर्ताओं ने जदयू का दामन थामा।
गोमो। श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में जदयू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित किया...