पुराना बाजार गोमो में गायत्री स्पोर्ट्स शॉप का उद्घाटन हुआ। यह उद्घाटन गायत्री देवी, प्रखंड प्रमुख आनंद महतो, द चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष धीरज कुमार, भाजपा प्रदेश संयोजक अजय कुमार सिंह, कॉंग्रेस के प्रदेश महासचिव शेख गुड्डू, तथा बैंक ऑफ इंडिया गोमो शाखा के मैनेजर के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। उद्घाटन की जानकारी देते हुए द चेंबर ऑफ कॉमर्स गोमो के अध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि इस स्पोर्ट्स शॉप में खेलकूद से सम्बंधित सभी प्रकार के सामग्रियां उपलब्ध है। अब बच्चों को खेल कूद के सामानों के लिए धनबाद कतरास जाने की जरूरत नहीं होगी। सारा सामान यहीं पर अच्छे और सस्ते दामों में उपलब्ध होगी। मौके पर दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Related posts
-
दीप नारायण सिंह के द्वारा बाघमारा बाजार में एनडीए प्रत्याशी सी.पी. चौधरी के पक्ष जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
गोमो। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बाघमारा बाजार में एनडीए प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश चौधरी को विजय बनाने... -
इस बार इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो की जीत पक्की है।
गोमो। इस्लामपुर मंसूरी मोहल्ला गोमो में शुक्रवार को ग्रामीणों की एक बैठक हुई। उक्त बैठक में... -
दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में कई समाजिक महिला कार्यकर्ताओं ने जदयू का दामन थामा।
गोमो। श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में जदयू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित किया...