झारखंड में बड़ा नक्सली हमला पांच पुलिसकर्मी शहीद

झारखंड में बड़ा नक्सली हमला पांच पुलिसकर्मी शहीद

News Agency : झारखंड के सरायकेला-खरसावां बड़ा नक्सली हमला हुआ है। इसमें पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गए। सरायकेला-खरसावां जिले स्थित तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू साप्ताहिक हाट में माओवादियों ने एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर यह साबित कर दिया कि अभी झारखंड से उनके पांव उखड़े नहीं हैं। शुक्रवार को कुकड़ू साप्ताहिक हाट में नक्सलियों ने गश्ती दल पर हमला कर दिया, जिसमें जिला पुलिस बल के पांच जवान शहीद हो गए।शहीद पुलिसकर्मियों दो सहायक अवर निरीक्षक (एएसआइ) और तीन जवान शामिल हैं। गश्ती दल विधि-व्यवस्था की पड़ताल करने गया था। नक्सली वारदात की सूचना पर कोल्हान के उपमहानिरीक्षक (डीआइजी) कुलदीप द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी बड़ी संख्या जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च अभियान शुरू हुआ, जो तड़के तक जारी था।घटना शुक्रवार की शाम करीब छह बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो बाइक पर सवार होकर पांच-छह नक्सली अचानक हाट में पहुंचे। सभी ने गमछा लपेट कर मुंह ढंक रखा था। वहां पहुंचते ही चाकू और हथियार के बल पर पुलिसकर्मियों को अपने कब्जे में ले लिया और उनके हथियार छीन लिए। फिर उसी बंदूक से पुलिसकर्मियों को गोली मार दी। जबकि जीप में बैठा ड्राइवर किसी तरह भागने में कामयाब रहा। देर रात तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी। पुलिस उसे लापता मानकर उसकी खोज में जुटी थी। पुलिसकर्मियों से तीन इंसास राइफल और दो पिस्‍टल लूटे गए हैं।

Related posts

Leave a Comment