मतारी शिव मंदिर छत ढलाई में दीप नारायण सिंह शामिल हुए।

गोमो। मतारी शिव मंदिर का छत ढलाई हुआ। जिसमें जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। शिव मंदिर छत ढलाई के क्रम में दीप नारायण सिंह ने श्रम दान किया। बताते चलें कि गांव के युवाओं ने शिव मंदिर का निर्माण तालाब के बीचों बीच करने का निर्णय लिया ।

इसी कड़ी में आज शिव मंदिर का छत ढलाई हो रहा है। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने महाशिवरात्रि की शुभकामना देते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन में शामिल होने से मन को शांति मिलती है। और मन में सकारात्मक ऊर्जा के साथ समाजिक कार्य करने की इच्छा शक्ति प्राप्त होती है। खुशी की बात है कि गांव के युवा उत्साह के साथ मंदिर निर्माण के कार्य में लगे हुए हैं।

गांव के लोगों को भी इस प्रकार की आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर जदयू जिला महासचिव दीपक कुमार महतो, टुकेश्वर मंडल, सरजू मंडल, प्रफुल्ल मंडल, रामशोभा मंडल, मानिक चंद्र मंडल, शत्रुघ्न मंडल, सत्य प्रकाश मंडल, दिनेश मंडल, तारामंडल, प्रकाश ठाकुर, पटल ठाकुर, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, एवं पंचायत के सभी वार्ड सदस्य आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment