Birsa Times

हंटरगंज थाना पुलिस की धमाका एक्शन,

हंटरगंज थाना पुलिस की धमाका एक्शन,

17 लाख के अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार,

दिल्ली ले जाने की थी तैयारी, बिहार बॉर्डर पर दबोचा गया आरोपी

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास

हंटरगंज (चतरा): पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हंटरगंज थाना पुलिस को अवैध अफीम तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर हंटरगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 2.900 किलोग्राम अवैध अफीम (अनुमानित मूल्य 17 लाख) बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक, चतरा को सूचना मिली थी कि चतरा-जोरी की ओर से एक व्यक्ति सवारी टेम्पू में अवैध अफीम लेकर बिहार जा रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।छापेमारी दल द्वारा झारखंड-बिहार सीमा पर गोसाईडीह के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक सवारी टेम्पू को रोका गया। इसी दौरान टेम्पू में सवार एक युवक काले रंग का पीठू बैग लेकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल ने खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान अनिल कुमार यादव (28 वर्ष), पिता स्व. भोला यादव, निवासी सिकिद, थाना-सदर, जिला-चतरा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 2.900 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद किया गया।इस संबंध में हंटरगंज थाना कांड संख्या-77/2026, दिनांक 18.05.2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।जब्त सामान मे 2.900 किलोग्राम अवैध अफीम,दो मोबाइल फोन,1200 रुपये नकद छापेमारी दल में शामिल अधिकारी मे संदीप कुमार सुमन,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,चतरा,विपिन कुमार,पुलिस निरीक्षक हंटरगंज अंचल,प्रभात कुमार,थाना प्रभारी,हंटरगंज थाना दिलीप कुमार,पुलिस अवर निरीक्षक सशस्त्र बल शामिल थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *