-मुख्य अतिथि जमील अख्तर का गर्मजोशी से स्वागत, जमील अख्तर जिन्दा बाद के नारों से गुंजा
संवाददाता/जिला ब्यूरो इरफान अंसारी/दिव्य दिनकर न्यूज
राँची। कांके प्रखंड के पीठौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरू टोला गांव में गुरुवार को चेहल्लूम मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में आसपास के क्षेत्र से करीब 8 से 10 अखाड़ों के खिलाड़ी एवं विभिन्न अखाड़ों के खलीफाओं ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने अस्त्र-शस्त्र चालन एवं पारंपरिक खेलों में हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता जमील अख्तर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मेले में पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान ‘जमील अख्तर जिंदाबाद’ के नारों से पूरा मेला परिसर गूंज उठा।
अतिथियों का पगड़ी पहनाकर किया सम्मान
पीरू टोला चेहल्लूम कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया। शकील अंसारी, सज्जाद खलीफा, बुढ़मू से जेएलकेएम नेता वारिस अंसारी, जेयारत अंसारी, सईयुद्दीन अंसारी सहित अन्य अतिथियों को बैच एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
मेले की अध्यक्षता साजिद नवाब एवं कारी तबारक अंसारी ने की, जबकि सचिव की जिम्मेदारी रेहान ने संभाली। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता सफदर खलीफा ने किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
कांग्रेस नेता जमील अख्तर ने अस्त्र-शस्त्र चालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कमेटी की मौजूदगी में तलवार एवं नकद राशि देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए पारंपरिक खेलों और आपसी भाईचारे को बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी साझा संस्कृति, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। युवाओं को अपनी प्रतिभा को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने की जरूरत है।
युवाओं ने संभाली मेले की जिम्मेदारी
मेले को सफल बनाने में पीरू टोला चेहल्लूम कमेटी के दानिश अंसारी, प्रिंस, इर्शाद, रमीज, फैजु, तौफीक अंसारी, मुबारक, राजू, छटू, इंतखार, इमरोज़ अंसारी, ताजिम, इम्तियाज, शमशाद राजा, नाहीद, सनीदेओल, एजाज, मो. नईम, एनामुल, वारिस एवं गुड्डू समेत दो दर्जन से अधिक युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
मेले में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और भाईचारे का माहौल बना रहा।
