रांची। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढ़स बंधाया। उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

